करही पंचायत सचिव को ग्रामीणों ने हटाने कलेक्टर से की मांग, पंचायत भवन से रहता है हमेशा नदारत

सक्ती / बिर्रा – ग्राम पंचायत करही के पंचायत सचिव पंचायत भवन से हमेशा नदारत रहता है। जिसके कारण ग्रामवासी परेशान नजर आ रहे हैं। ग्रामीण लोग जन्म मृत्यु पंजीयन और आय जाति निवास बनवाने के लिए पंचायत भवन का चक्कर लगा कर थक चुके रहे हैं। इसके बावजूद भी पंचायत सचिव का दर्शन दुर्लभ हो गया है। ग्रामीणों ने जिले के मुखिया कलेक्टर महोदया से पंचायत सचिव को हटाने की मांग किए हैं।
गौरतलब है कि सक्ती जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत अंतिम छोर महानदी के किनारे बसे ग्राम पंचायत करही में पदस्थ पंचायत सचिव अनिल कुमार खूंटे पंचायत भवन से हमेशा नदारत रहता है। जिसके कारण ग्रामवासी परेशान नजर आ रहे हैं। ग्रामीण लोग जन्म एवं मृत्यु पंजीयन और आय, जाति, निवास बनवाने के लिए पंचायत भवन का चक्कर लगा कर थक चुके हैं। इसके बावजूद भी पंचायत सचिव का दर्शन दुर्लभ हो गया है। पंचायत सचिव के कार्यशैली से ग्रामवासी परेशान नजर आ रहेहैं । इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत करही में पदस्थ पंचायत सचिव अनिल कुमार खूंटे पंचायत भवन से हमेशा गायब रहता है पंचायत भवन में रोजाना ताला लटका रहता है। जिसके कारण ग्रामवासी परेशान नजर आ रहे हैं। ग्रामीण लोग जन्म एवं मृत्यु पंजीयन और आय, जाति, निवास आदि के अलावा वृद्धा पेंशन और राशन कार्ड बनवाने के लिए पंचायत भवन का रोजाना चक्कर लगा रहे हैं। उसके बावजूद भी पंचायत सचिव अनिल कुमार खूंटे का पंचायत भवन मिलना भारी मुश्किल हो गया है। अगर ग्रामीणों की माने तो पंचायत सचिव अनिल कुमार खूंटे महीना में एक दिन दर्शन दे देता है तो मानो ऐसा लग रहा है कि पंचायत भवन में भगवान का दर्शन हो गया । लेकिन रोजाना पंचायत भवन करही का चक्कर काटने के बावजूद भी पंचायत सचिव अनिल कुमार खूंटे का दर्शन दुर्लभ हो गया है। पंचायत सचिव मुख्यालय में नहीं रहता है। पंचायत से बहुत दूर 30 से 40 किलोमीटर की दूरी से आना-जाना करता है। पंचायत सचिव मुख्यालय में नहीं रहता है। लेकिन मजेदार बात यह है कि उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर भी पंचायत सचिव फोन नहीं उठाता है। ग्राम पंचायत करही के ग्रामीणों का फोन नहीं उठाना पंचायत सचिव के लापरवाही एवं उदासीनता और स्वेच्छा चारिता को दर्शाता है। जिसके कारण यहां के ग्रामीणों को बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सक्ती जिला के मुखिया कलेक्टर महोदया से पंचायत सचिव को हटाने की मांग किए हैं।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन ग्राम पंचायत करही के पंचायत भवन में पंचायत सचिव के नहीं मिलने के कारण बेवजह ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य खराब रहने के कारण मैं प्रत्येक दिन आना-जाना नहीं कर सकता हूं।
अनिल कुमार खूंटे
सचिव
ग्राम पंचायत करही
