सक्ती
प्रभारी मंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों की मांगों पर की घोषणा

सक्ती- प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने खजुरानी एवं कचंदा में विभिन्न निर्माण कार्यों की मांगों पर घोषणा करते हुए कहा कि खजुरानी स्कूल में 100 मीटर अंदर बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजुरानी में शेड एवं साइकिल स्टैंड निर्माण की मांग को वीबी जी राम जी योजना के तहत पूर्ण कराने की घोषणा की। इसी प्रकार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कचंदा के नवीन भवन निर्माण की मांग को पूर्ण कराने की घोषणा की तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम पंचायत कचंदा में सांस्कृतिक मंच निर्माण की मांग को भी वीबीजीरामजी योजना के तहत पूर्ण कराने की घोषणा प्रभारी मंत्री द्वारा की गई।
