शिवसेना के संगठन महामंत्री संतोष यदु व संगठन मंत्री ओंकार सिंह गहलोत पहुंचे सक्ती एवं ब्लॉक अध्यक्षों की करी नियुक्ति

सक्ती – सक्ती जिले के प्रवास पर शिवसेना के प्रदेश संगठन महामंत्री संतोष यदु व प्रदेश मंत्री ओंकार सिंह गहलोत एक दिवसीय प्रवास पर सक्ती जिले में रहे। जहां शिव सैनिकों की आवश्यक बैठक लिया गया। जिसमें संगठन का विस्तार करने तथा नवरात्रि के पावन पर्व में माता रानी की भव्य चुनरी यात्रा निकाले जाने को लेकर चर्चा हुई। शिवसेना प्रदेश महामंत्री संतोष यदु व प्रदेश मंत्री ओंकार सिंह गहलोत द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें शिव गबेल को ब्लॉक अध्यक्ष मालखरौदा, राकेश दास महंत को ब्लॉक उपाध्यक्ष मालखरौदा बनाया गया। जिला सक्ती ग्रामीण जिला अध्यक्ष के लिए धनाराम साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चन्द्रा को बनाया गया। युवा सेना जिला अध्यक्ष के लिए राहुल सिदार की घोषणा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव वेदप्रकाश पटेल, शिव गबेल, मनहरण प्रजापति, मोहन चन्द्रा, चक्रधर चन्द्रा, मुन्ना कश्यप, कृतराम जायसवाल, रामनारायण, राकेश कुमार, श्याम कुमार सहित अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे।
