सक्ती

जिले में 19 नवंबर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का होगा आयोजन

जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

जिले में 19 नवंबर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का होगा आयोजन kshititech

सक्ती – जिले में 19 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे नगर पंचायत बाराद्वार स्थित अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन व जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे। कार्यक्रम के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम के लिए अपर कलेक्टर नवीन कुमार भगत को नोडल अधिकारी तथा सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला सक्ती सुश्री स्वप्नीता सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी तथा यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सक्ती को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंच की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती को सौंपी गई है। इसी प्रकार दीप प्रज्वलन, कर्मा नृत्य दल, फ्लेक्स, बैकड्रॉप, बैनर, स्टैंडी, शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, मुख्य अतिथियों के लिए स्वल्पाहार, टेंट, कुर्सी, कूलर, मंच सजावट, पेयजल, मोमेंटो, बुके एवं फूलमाला सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का दायित्व सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई एवं टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत बाराद्वार को दी गई है। इसी प्रकार अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का दायित्व संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया है।