सक्ती

छत्तीसगढ़ स्टील रि-रोलर्स एसोसिएशन के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुआ चेम्बर प्रतिनिधिमंडल

छत्तीसगढ़ स्टील रि-रोलर्स एसोसिएशन के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुआ चेम्बर प्रतिनिधिमंडल kshititech

सक्ती-  छत्तीसगढ़ स्टील रि-रोलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य दीपावली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल विशेष रूप से शामिल हुआ।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष  संजय त्रिपाठी एवं महासचिव  बनके बिहारी अग्रवाल ने चेम्बर के सभी पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा स्टील और रि-रोलिंग उद्योग से जुड़े विभिन्न व्यापारिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की। साथ ही, इस अवसर पर वंदना इस्पात लिमिटेड (Vandana Ispat Ltd.) के डायरेक्टर  सुभाष अग्रवाल से भी प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट-मुलाकात हुई।
इस गरिमामयी अवसर पर चेम्बर के कार्यकारी अध्यक्ष राधा किशन सुंदरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष दिलीप इसरानी, जितेंद्र शादीजा, मंत्री पंकज जैन एवं प्रशांत गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अत्यंत उत्साहजनक और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।