सक्ती

सक्ती जिले के खिलाड़ी हुए दुर्ग रवाना, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

सक्ती –  राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता हेतु सक्ती जिले की ओर से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करारी ड के छात्र दुर्ग के लिए रवाना हो गए है। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज के कुशल निर्देशन एवं प्राचार्य किरारी फिरत कपूर कुर्रे के भरपूर सहयोग एवं सक्ती जिले के समस्त ब्यायाम शिक्षक साथियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सक्ती जिले से लॉन टेनिस में लगभग सभी आयु वर्ग में जोन लेवल टूर्नामेंट में फाइनल में जीत कर अंडर 14 में 6 प्रतिभागी अंडर 17 में 5 प्रतिभागी एवं अंडर 19 में 5 कुल 16 प्रतिभागियों का चयन दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला शिक्षा विभाग एवं क्रीड़ा विभाग ने समस्त विद्यार्थियों को राज्य स्त्री प्रतियोगिता में सफलता की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।