सक्ती

चांपा रेलवे स्टेशन में उदयपुर सिटी शालीमार एक्सप्रेस के परिचालन को सप्ताह में एक दिन की जगह 2 दिन किए जाने की मिली स्वीकृति

सक्ती –  जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के प्रयासों से अब चांपा रेलवे स्टेशन पर उदयपुर सिटी शालीमार एक्सप्रेस जिसका परिचालन पूर्व में सप्ताह में एक दिन होता था। उसे दो दिन करने की मांग की गई थी। तथा सांसद जी की इस मांग पर तत्काल रेल मंत्रालय ने इस पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। जिसकी जानकारी स्वयं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े को पत्र लिखकर दी है। एवं इस ट्रेन के अब दो दिन परिचालन होने से जहां पूरे क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की इस महत्वपूर्ण ट्रेन का लाभ मिलेगा तो वही सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सहित संसदीय क्षेत्र के नागरिकों ने रेल मंत्री का धन्यवाद किया है
क्या लिखा रेल मंत्री ने सांसद को प्रेषित पत्र में
भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को पत्र प्रेषित करते हुए बताया की जनसुविधा तथा क्षेत्रीय संपर्क को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा समय-समय पर यात्री मांग एवं परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप रेल सेवाओं में विस्तार किया जाता रहा है। इसी क्रम में, आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि आपके संसदीय क्षेत्र के निवासियों की सुविधा के लिए, गाड़ी सं. 20971/20972 उदयपुर सिटी शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस व्याय चाँपा के परिचालन को सप्ताह में एक दिवस से बढ़ाकर दो दिवस किये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।