सक्ती

नहीं रही सक्ती की श्रीमती रुक्मिणी देवी केडिया

सक्ती –  सक्ती शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म किसान बीज भंडार एवं मुरारी ब्रदर्स के संचालक मुरारी केडिय, गुलाब केडिया एवं गुलजारी केडिया की पूज्य दादी श्रीमती रुक्मिणी देवी केडिया का आज दिनांक- 30 जुलाई 2026 दिन-गुरुवार को सुबह 5:00 बजे 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 30 जुलाई 2026 दिन- बुधवार को सुबह 11:00 बजे स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम सक्ती में किया गया। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास हटरी चौक सक्ती से निकली। उनकी अंतिम यात्रा में नगर के सभी गणमान्य नागरिक एवं परिवार वाले रिश्तेदार शामिल थे।  श्रीमती रुक्मिणी देवी केडिया के निधन पर अग्रवाल सभा, मारवाड़ी युवा मंच, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जिला चावल उद्योग संघ, राइस मिल एसोसिएशन सक्ती सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।वे मृदुभाषी, मिलनसार, धर्म परायण महिला थी। तथा अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गई है।