सक्ती नगर में आज शाम मानसून की हुई जोरदार झमाझम बारिश

लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत
सक्ती – अंचल में आज शाम अचानक में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है,वही जनमानस को गर्मी से कुछ राहत के मिली है, आज सुबह से ही तेज गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा था, लेकिन शाम को बारिश होने से मौसम मे परिवर्तन देखा गया,और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वर्तमान में पश्चिम राजस्थान से लेकर बिहार और झारखंड तक तथा मध्य भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग द्रोणिकाएं सक्रिय हैं, जिनका असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है। विभाग ने आज प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तेज रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है, बहरहाल आज शाम अचानक बारिश से मौसम सुहावना हो गया । छोटे-छोटे बच्चे अपने छाते निकाल कर बारिश में सड़कों में निकल पड़े।




