14 मई से 04 जून 2026 तक जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का होगा आयोजन


नंदेली भांठा मैदान सक्ती में 21 दिन चलेगा प्रशिक्षण शिविर
सक्ती- संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार तथा जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 14 मई 2026 से 04 जून 2026 तक नंदेली भांठा मैदान सक्ती में आयोजित होगा। उक्त प्रशिक्षण शिविर में सक्ती जिले के जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कराटे, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, नेटबॉल, एथलेटिक्स तथा ओलंपिक में शामिल अन्य खेलों का अभ्यास कराया जाएगा। खेल प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन प्रातः 05:30 बजे से 07:30 बजे तक एवं सायं 04:30 बजे से 06:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में केवल सक्ती जिले के वे बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी आयु 18 वर्ष से कम होगी। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन 14 मई 2026 को प्रातः 07:00 बजे सेजेस स्कूल सक्ती में किया जाएगा। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को सुबह एवं शाम नियमित खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।


