नहीं रहे सक्ती के प्रसिद्ध छाया चित्रकार पालनाथ मौर्य


सक्ती – सक्ती शहर के प्रसिद्ध छाया चित्रकार एवं श्याम फोटो स्टूडियो में दशकों तक कार्यरत पालनाथ मौर्य का आज दिनांक- 22 जून 2026 दिन-सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया है था जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक-22 जून 2026 दिन- सोमवार को सुबह 10:00 बजे स्थानीय मुक्तिधाम सक्ती में किया गया। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास राजापारा वार्ड क्रमांक- 3 सक्ती से निकली। पाल नाथ मौर्य के निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। एवं छाया चित्रकार के रूप में उन्होंने सक्ती आंचल सहित पूरे प्रदेश में अपनी पहचान स्थापित की थी। तथा शहर के महामाया मंदिर रोड स्थित श्याम फोटो स्टूडियो में दशकों तक वे कार्यरत रहे एवं युवाओं के बीच में काफी लोकप्रिय थे। तथा अपने पीछे भरा पूरा परिवार बिलखता छोड़ गए है. वे सक्ती आंचल में बड़े-बड़े सार्वजनिक आयोजनों, राजनीतिक सभाओं, सरकारी कार्यक्रमों में अच्छी फोटोग्राफी के लिए जाने जाते थे।




