सक्ती

डॉक्टर चरण दास महंत ने दिवंगत कन्हैयालाल तिवारी को दी श्रद्धांजलि

सक्ती –  सक्ती नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत  अड़भार पहुंचकर दिवंगत कन्हैया लाल तिवारी के तेरहवीं  कार्यक्रम में पहुंचकर दिवंगत आत्मा के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्पांजलि दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि ! मेरी भगवान श्री हरि से प्रार्थना है उन्हें अपने श्री  चरणों में स्थान प्रदान करें  और परिवार को इस असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
उन्होंने कहा राजा हो या रंग फकीर इस धरती पर जो आया है उसे एक ने एक दिन जाना पड़ता है और इस दुख के घड़ी में हम सभी परिवार के साथ हैं कभी भी आप अकेला महसूस ना करेंगे जब भी मेरी आवश्यकता पड़े मुझे याद करना मैं आपके परिवार के साथ खड़ा रहूंगा श्रद्धांजलि देने वालों में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव सुरेंद्र शर्मा गुलजार सिंह नरेश गेवाडीन त्रिलोक चंद्र जयसवाल, रघुराज पांडे विष्णु तिवारी रश्मि गभेल नगर कांग्रेस कमेटी  अध्यक्ष राकेश राठौर, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, कुसुम लता अजगले,  घनश्याम देवांगन,  सादेश्वर गबेल, महबूब भाई, भुरु अग्रवाल, कालू अग्रवाल, कुसुम यादव विकास तिवारी, विकास चौबे, लखेश्वर श्याम शिव परगनिया , अजय बरेठ सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण श्रद्धांजलि में उपस्थित थे।