जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश से चार थाना प्रभारी में हुआ फेरबदल


सक्ती- पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आज 3 अप्रैल को एक आदेश जारी कर जिले के चार थानों में पदस्थ थाना प्रभारियो को इधर से उधर किया है । कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से दर्शित स्थान पर पदस्थ कर निर्देशित किया जाता है कि नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देना सुनिश्चित किया है ।
निरीक्षक कमल किशोर महतो थाना प्रभारी डभरा से थाना प्रभारी नगरदा, इसी प्रकार निरीक्षक विंटन कुमार साहू थाना प्रभारी नगरदा से थाना प्रभारी हसौद इसी प्रकार निरीक्षक राजेश कुमार पटेल थाना प्रभारी हसौद से थाना प्रभारी डभरा, इसी प्रकार निरीक्षक जितेन्द्र कोशले र.के. सक्ती को थाना प्रभारी चन्द्रपुर पदस्थ किया गया है, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है ।


