5 दिन का एलपीजी और 7 दिन का बचा है केवल तेल, जंग के बीच बर्बाद हो रहा पाकिस्तान

एशिया युद्ध ने बर्बाद कर दिया है अनेकों देशो को. चारों तरफ मचा है कोहराम हो रहा है हाहाकार
सक्ती- मिडिल ईस्ट जंग की आग में सिर्फ ईरान, इजरायल, अमेरिका या खाड़ी देशों को अपनी चपेट में नहीं लिया है, बल्कि युद्ध की आग एशियाई देशों तक पहुंच गए हैं. भारत के पड़ोसी देशों में तेल की टंकिया सूख रही हैं, गैस के सिलेंडर खाली हो रहे हैं. इस देश ने तेल के दाम में बड़ी बढ़ोतरी भी कर दी, पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए वर्क फ्रॉम होम कर दिया, स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए, लेकिन तमाम कोशिशें नाकाम रहीं. हालात यह है कि इस देश के पास हफ्तेभर का तेल और गैस रिजर्व नहीं बचा है. गैस का स्टॉक भी सिर्फ 5 दिनों का बचा है. तेल और गैस संकट के बीच इस देश में अब ब्लैकआउट का खतरा मंडराने लगा है. ये हालात है भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की. पाकिस्तान के पास बड़ा ऑयल रिजर्व नहीं है. जंग के बीच वो बहुत दिनों तक खुद को संभाल नहीं पाया है और अब उसकी मुश्किल बढ़ने लगी है. तेल और गैस संकट के बीच वहां हाहाकार मच रहा है. पाकिस्तान के पास पेट्रोलियम का भंडार सीमित है. मिडिल ईस्ट युद्ध इतना लंबा चल रहा है कि अब उसके पास बहुत दिनों का तेल और गैस नहीं बचा है. पाकिस्तान के पेट्रोलियम सचिव के मुताबिक, पाकिस्तान का तेल और गैस का रिजर्व भंडार अब खत्म हो रहा है. उसके पास अब सिर्फ 7 दिनों के कच्चे तेल, 17 दिनों के लिए डीजल, 20 से 22 दिनों के लिए पेट्रोल, 10 दिनों के लिए जेट फ्यूल का स्टॉक और सिर्फ 5 दिनों का LPG रिजर्व बचा है. अगर पाकिस्तान को किसी देश से तेल और गैस की आपूर्ति नहीं की गई तो उसकी मुश्किल बढ़ जाएगी. पाकिस्तान में भयंकर हालात पैदा हो जाएंगे।


