जांजगीर चांपा

जवाहर नवोदय विद्यालय में क्रिश देवांगन का चयन

बिर्रा। विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल बिर्रा में अध्ययनरत छात्र क्रिश देवांगन पिता कोमल देवांगन एवं माता भुनेश्वरी देवांगन का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक एस एल चंद्रा एवं समस्त स्टाफ द्वारा क्रिश देवांगन के निवास पहुँचकर उन्हें पुष्पहार अर्पित करते हुए उनके माता-पिता एवं परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं है।गौरतलब है कि जय भारत स्कूल बिर्रा द्वारा प्रतिवर्ष नवोदय विद्यालय सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों का चयन होता रहा है, जो बिर्रा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।विद्यालय द्वारा अब तक कुल 7 विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय में कराया जा चुका है, जो विद्यालय की गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है।विद्यालय परिवार ने क्रिश देवांगन का उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।