फागुन शुक्ल एकादशी पर श्याम प्रेमियो ने निकाली भव्य निशान यात्रा


सक्ती – प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राधा कृष्ण मंदिर में फागुन शुक्ल एकादशी का पर्व श्याम प्रेमियों के द्वारा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री श्याम बाबा का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया है जिसे देखने के लिए भक्तों की सुबह से ही भीड़ लग रही है, आज रात्रि में प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन एवं बाबा की अखंड ज्योत एवं भोग भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया है, इस अवसर पर आज 27 फरवरी शुक्रवार को श्री राम मंदिर से श्री राधा कृष्ण मंदिर तक भव्य पैदल निशान यात्रा संगीतमय श्री श्याम भजन के साथ निकली, निशानी यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग नवधा चौक ,श्री अग्रसेन चौक, गौरव पथ मार्ग, हटरी हॉस्पिटल रोड से बुधवारी बाजार होते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची, श्याम प्रेमी हजारों की संख्या में शामिल होकर जय श्री श्याम जय श्री श्याम के जय घोष के साथ पैदल यात्रा निशान में शामिल हुए ।


