सक्ती

लुदुराम के धान को देखकर सोसायटी के अधिकारी एवं कर्मचारी हुए खुश

लुदुराम के धान को देखकर सोसायटी के अधिकारी एवं कर्मचारी हुए खुश kshititech

बिर्रा – धान खरीदी केंद्र में एक किसान के द्वारा शासन के नियमानुसार एवं मापदंड के अनुरूप एफ ए क्यू किस्म का धान उच्च गुणवत्ता वाला मानक किस्म अपने खेत में लगाया गया था। जब किसान लुदुराम अपने धान को बेचने सोसायटी पहुंचे तो उनके धान को देखकर सोसायटी के अधिकारी एवं कर्मचारी गदगद हो गए। गौरतलब है कि जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित किकिरदा पंजीयन क्रमांक 1051 बैंक शाखा बिर्रा के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र किकिरदा में दिनांक 23 दिसंबर दिन मंगलवार को ग्राम पंचायत किकिरदा के किसान लुदुराम डहरिया के द्वारा शासन के नियमानुसार एवं मापदंड के अनुरूप एफ ए क्यू किस्म का अर्थात मानक किस्म का धान उच्च गुणवत्ता वाला किसान लुदुराम अपने धान को बेचने सोसायटी पहुंचे तो उनके धान को देखकर सोसायटी के अधिकारी एवं कर्मचारी सभी धान को देखकर खुश हो गए। वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने किसान लुदुराम डहरिया के धान का तारीफ करते रह गए । उक्त किसान के द्वारा 75 बोरी धान उपार्जन केंद्र में लाया गया और सभी धान सरकार के गाइडलाइन के अनुसार बहुत ही अच्छा मानक किस्म का था। जिसका खूब तारीफ हो रही है।