मारवाड़ी युवा मंच ने पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल का मनाया जन्मदिन, दशहरा महोत्सव की सफलता पर जताया आभार

सक्ती – सक्ती जिला मुख्यालय में 20 अक्टूबर को दशहरे मेंले को लेकर भव्य आयोजन के लिए मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा द्वारा गठित समिति के प्रमुख सदस्य एवं मारवाड़ी युवा सक्ती शाखा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू के 21 अक्टूबर को जन्मदिन के मौके पर मंच के साथियों ने उनके हटरी चौक स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही केक काटकर उनका मुंह मीठा भी कराया। तथा राजकुमार अग्रवाल राजू द्वारा आगंतुक मंच सदस्यों के लिए सुंदर नाश्ते की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर मंच परिवार के सदस्यों द्वारा राजकुमार अग्रवाल राजू को दशहरे के भव्य आयोजन के लिए समिति के प्रमुख सदस्य के रूप में जिम्मेदारियो का निर्वहन करने एवं सफलतापूर्वक समस्त कार्यक्रमों को संपन्न कराने हेतु मंच परिवार की ओर से उनका आभार भी व्यक्त किया गया। साथ ही कहा कि सक्ती की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में मंच परिवार द्वारा लिए गए दशहरे के आयोजन के कार्य में आपका अमूल्य योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। एवं आप सदैव इसी तरह से पूरी ऊर्जा के साथ मंच परिवार का मार्गदर्शन करते रहें। जिससे मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा अपने निर्धारित सेवा कार्यक्रमों के साथ-साथ शहर तथा क्षेत्र की गौरवशाली संस्कृति को आगे बढ़ाने की दिशा में भी अपना अहम योगदान दे सके। इस दौरान प्रमुख रूप से मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया, पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, अनुराग जिंदल, रवि अग्रवाल अशोका, प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली, महेंद्र जिंदल, सौरभ कथूरिया, पियूष कथूरिया, सहर्ष अग्रवाल, अमन गर्ग, रितेश अग्रवाल डीएम सेल्स, राकेश अग्रवाल शांति पैलेस, सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे
दशहरे के आयोजन को सफल बनाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा ने किया सभी सम्माननीय जनों का आभार
मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा ने दशहरे के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि 20 अक्टूबर 2026 को आयोजित विजयादशमी दशहरा महोत्सव- स्टार नाइट के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सम्माननीय जनों. क्षेत्र वासियों. जिला पुलिस प्रशासन तथा स्थानिय पुलिस प्रशासन सक्ती का हम आभार व्यक्त करते हैं। जिनके सहयोग से दशहरे का यह गौरवशाली सांस्कृतिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आशा करते हैं आगामी भविष्य में भी ऐसा ही सहयोग मंच परिवार को सदैव मिलता रहेगा।
