प्रजापति ब्रह्माकुमारी में कलेक्टर जय श्री जैन ने दीप प्रज्वलित कर मां जगदंबा की पूजा अर्चना कर जिले वासियों के लिए सुख समृद्धि मांगा


सक्ती – प्रजापति ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में नवरात्रि पर्व पर नौ दिन तक चलने वाली देवियों की जीवंत झांकी समापन कार्यक्रम में जिला कलेक्टर जय श्री जैन ने दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा भवानी आदिशक्ति से जिले वासिययों के लिए सुख समृद्धिका मां भवानी से मांगा आशीर्वाद कलेक्टर ने कहा धर्म, अध्यात्म और कला के संगम का अद्भुत नौ चैतन्य देवियों की अलौकिक झांकी प्रजापति ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा जो बनाई गई है, सभी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कलेक्टर नवरात्रि के नौवें दिन समापन पर दीप प्रज्वलन आरती कर मां जगदंबा से जिले वासियों के लिए सुख समृद्धि का मांगा आशीर्वाद प्रजापति ब्रह्माकुमारी की वीडियो द्वारा कलेक्टर जय श्री जैन का चुनरी प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया कलेक्टर ने कहा प्रजापति ब्रह्माकुमारी की वीडियो द्वारा जो नवरात्रि में माता भवानी की 9 शक्तियों का पूजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ कलात्मक प्रस्तुति और ध्वनि-प्रकाश महाआरती की जा रही है वह सराहनीय है ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक विचार, सद्भावना और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं भगवान जो शांति, कल्याण और आत्मिक शक्ति का प्रतीक है। वहीं नौ देवियों की झांकी शक्ति, साहस, ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है आप सभी ब्रह्माकुमारीज बहनों का उद्देश्य आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से लोगों के जीवन में शांति, पवित्रता और सकारात्मकता ला रहा है यह समाज के लिए आध्यात्मिक एवं धर्म के राह पर चलाना सीखाता है
उन्होंने कहा कि देवी आराधना का वास्तविक संदेश अपने भीतर के श्रेष्ठ गुणों को जागृत करना है जो मनुष्य परिवार मां आदिशक्ति की पूजा करता है उसे हर क्षेत्र में विजय प्राप्त होती है भय मुक्त होता है इसलिए मां जगदंबा की आराधना नवरात्र पर्व पर सभी को करना चाहिए इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का नशा मुक्ति का शपथ दिलाते हुए नशा मुक्ति का शपथ दिलाते हुए कहा नशा है नाश का जड़ है इसका विरोध करें और नशा करने वालों को नशा छुड़ाने की अपील करें कार्यक्रम में प्रजापति ब्रह्माकुमारी की सभी दिदियां प्रजापति ब्रह्माकुमारी सदस्य सहित नगर वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
