दशहरा मेले में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन सम्मानित, सांसद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया सम्मान

सक्ती – 20 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय सक्ती के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड में आयोजित मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा के विजयादशमी महोत्सव स्टार नाइट दशहरा मेले के अवसर पर छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन की जिला इकाई सक्ती को भी सक्रियता एवं जनकल्याण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के हाथों छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की सक्ती जिला इकाई के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, सदस्य योंमप्रकाश लहरें एवं उदय मधुकर ने यह सम्मान ग्रहण किया तथा आयोजक शाखा की ओर से यूनियन की जिला इकाई सक्ती की सक्रियता के लिए उन्हें मंच के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी सदस्यों की सक्रियता के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया गया। इस दौरान अतिथियों ने भी यूनियन की जिला इकाई द्वारा किए जाने वाले जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।
