सक्ती

8 नवम्बर को लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में होगा यूनिटी मार्च का आयोजन

सक्ती – लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में युवाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा 6 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ किए गए यूनिटी मार्च कार्यक्रम के अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले में पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सक्ती जिले में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद  श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में 08 नवम्बर 2025, शनिवार प्रातः 9 बजे से यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा तुर्रीधाम से प्रारंभ होकर ग्राम खैरा,अचानकपुर, असौंदा, नवापारा, डोडकी होते हुए सामुदायिक भवन सक्ती तक निकाली जाएगी। कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो ने पदयात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं।