सक्ती

इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) में अर्हता प्राप्त बोलीदार ले सकते है भाग

सक्ती – कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा जिला सक्ती द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 अंतर्गत् इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से द्वितीय चरण में कुल 03 साधारण रेत उत्खननपट्टा खदान करही -1, देवरीमठ तहसील हसौद, सिरौली तहसील चन्द्रपुर आबंटन किया जाना है, जिस हेतु अर्हता प्राप्त बोलीदार इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) में भाग ले सकते है। इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) हेतु तकनीकी एवं वित्तीय बोली, 7 दिवस दिनांक 18 नवम्बर मंगलवार से 24 नवम्बर 2025 सोमवार तक कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 05:30 बजे तक जमा की जायेगी। बोली केवल एमएसटीसी के ऑनलाईन पोर्टल https://mstcecommerce.com/auctionhome/mmb/sandcg/index.jsp के माध्यम से स्वीकार की जायेगी। निविदा के नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी एमएसटीसी पोर्टल, खनिज साधन विभाग की वेबसाईट https://chhattisgarhmines.gov.in/ जिला कार्यालय की वेबसाईट www.sakti.gov.in तथा कार्यालय कलेक्टर, खनिज शाखा जिला सक्ती छ.ग. संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत भवन के सचूना पटल में अवलोकन कर प्राप्त कर सकते है।