सक्ती

बिहान की दीदीयों ने रच दी मिट्टी के उत्पादों की अनोखी मिसाल

बिहान की दीदीयों ने रच दी मिट्टी के उत्पादों की अनोखी मिसाल kshititech
बिहान की दीदीयों ने रच दी मिट्टी के उत्पादों की अनोखी मिसाल kshititech

सक्ती – छत्तीसगढ़ राज्य राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अन्तर्गत विकासखण्ड सक्ती के ग्राम खुटादहरा अन्तर्गत एकता स्व-सहायता समूह द्वारा मिट्टी के विभिन्न उत्पाद तैयार किये जा रहें है। इस समूह में संलग्न दीदीयों द्वारा दीपावली त्योहार के अवसर व बाजार के मांग के अनुसार विविध प्रकार के मृदा कलाकृति तैयार कर स्थानीय बजार व राजधानी रायपुर में 8 से 18 अक्टूबर तक आयोजित सरस मेला में विक्रय कर रही है। उनके द्वारा मिट्टी के विभिन्न उत्पाद जैसे मि‌ट्टी का दीया, रंगोली दिया, डिजायनर डोरीमाँन गुल्लक, मिट्टी की गुडियां, धुपावली, ग्वालिन, लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति तैयार किए गए हैं। जिन्हें रायपुर व स्थानीय जिले के ग्राहको द्वारा हाथों-हाथ लिया जा रहा है। इसके साथ ही अत्यंत हर्ष का विषय है कि रंगीन दियों का विशेष सेट को विहान राज्य इकाई द्वारा वीआईपी गिफ्ट हैम्पर में भी शामिल किया गया है व इसकी सराहना बिहान राज्य इकाई के प्रमुखों द्वारा किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन शाखा, जिला पंचायत सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार बढ़ती हुई मांग को ध्यान में रखते हुए एकता स्व सहायता समूह दीदीयों द्वारा लगभग 22 हजार की आय एक सप्ताह में ही प्राप्त करली गयी है तथा निर्माणकर्ता व विक्रयकर्ता दीदीयों के आत्मविश्वास सेे आगामी समय में और अधिक आय कमा कर लखपति दीदी बनने हेतु कार्य किया जा रहा है। बिहान व दीदीयो का यह पहल महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण का अवसर प्रदान कर एक नया अध्याय रच रहा है।