सक्ती

चेयरपर्सन लीनेस विनिता जायसवाल ने दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में किया खाद्य सामग्री वितरित

सक्ती ‌। आल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी एम -1 संपदा की लीनेस क्लब सक्ती की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लीनेस विनिता जायसवाल ने अपने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट निर्धनों की सेवा के तहत दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में बच्चों के लिये खाद्य सामग्री दिया। सभी बच्चों से मिला उनका हाल जाना । बच्चों ने स्वागत गीत गाकर स्वागत किया और भजन गा कर भी सुनाया , सभी सदस्य खुश हुए एवं इनकी कला को सराहा। इस अवसर पर लीनेस सदस्यों अनीता सिंह, ललिता साहु, निधि सिंह, रीता राज, निकहत करीम खान, प्रिया दुबे, मीरा देवांगन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।