सक्ती

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री की बैठक आयोजित

सक्ती – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवा पुस्तिका अद्यतन, जी.पी.एफ. में गुमशुदा कटौती, सेवानिवृत कर्मचारियों का देय स्वत्व समय पर भुगतान, समयमान-वेतनमान, निर्धारित समयावधि में कर्मचारियों का गोपनीय प्रतिवेदन तैयार करने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर  तोपनो ने उपस्थित सभी संबधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने हेतु निर्देशित किये। बैठक में अपर कलेक्टर  बीरेन्द्र लकड़ा,  डिप्टी कलेक्टर  विश्वास कुमार,  राधेलाल भारद्वाज,  रमेश तिवारी,  राधेश्याम साहू,  यशंवत चौधरी,  विजय कुमार खुटे,  रमेश देवागन,  बी.एस. बनाफर, श्री श्याम सुंदर सोने,  मनहरण राठौर,  रवि बघेली एवं विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।