खरसिया में 20 व 21 नवंबर को होगा भव्य सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन

महिला जागरण मंडल के तत्वावधान में कन्या विवाह भवन में सजेगा धार्मिक उत्सव
आचार्य राजेंद्र महाराज कराएंगे वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न, निकलेगी भव्य बारात

सक्ती – धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाली नगर की प्रतिष्ठित संस्था ‘महिला जागरण मंडल’ द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 20 एवं 21 नवंबर 2026 को स्थानीय कन्या विवाह भवन में दो दिवसीय भव्य सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन को भव्य रूप देने के लिए महिला जागरण मंडल की सभी सदस्याएं जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं, वहीं कन्या विवाह भवन को भी आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं विद्वान पंडित आचार्य राजेंद्र महाराज के सानिध्य में समस्त वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ तुलसी विवाह और उद्यापन के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे।
महोत्सव के दौरान भगवान शालिग्राम की भव्य बारात भी निकाली जाएगी, जिसका नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पारंपरिक रीति से भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सुमधुर भजन-कीर्तन का आयोजन भी होगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा।
महिला जागरण मंडल, खरसिया की ओर से नगर एवं आसपास के क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पुनीत आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का विनम्र आग्रह किया गया है।
