सक्ती

सक्ती पुलिस की कार्रवाई – जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गए 3 आरोपी नकदी और ताश पत्ती जब्त

सक्ती –  सक्ती थाना पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और जुआ खेलने की सामग्री भी बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार (9 नवंबर 2026) को सक्ती थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बोरदा कलमी भांवर डबरी के पास कुछ लोग पैसे का दांव लगाकर ‘काटपत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की। पुलिस को आता देख कुछ जुआरी मौके से भागने में सफल रहे, जबकि तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी:
• रामावतार पटेल (उम्र 35 वर्ष, निवासी: सकरेली कला)
• सौंखी लाल साहू (उम्र 37 वर्ष, निवासी: सकरेली कला)
• सिंधराम उर्फ लालू (उम्र 55 वर्ष, निवासी: सकरेली कला)
सामग्री बरामद:
पुलिस ने आरोपियों के पास और फड़ से कुल 1930 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, एक बोरी फट्टी और एक अधजली मोमबत्ती जब्त की है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीकृत कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की विवेचना हेड कांस्टेबल शब्बीर मेमन द्वारा की जा रही है।