सक्ती

ग्राम पंचायत टेंमर में सरपंच चंद्र कुमार सोनी की अनोखी पहल

दीपावली पर मजदूरों को बांटी मिठाइयां और पटाखे, चेहरे पर आई मुस्कान

सक्ती –  दीपावली के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत टेंमर में एक बेहद सराहनीय और अनुकरणीय पहल देखने को मिली। ग्राम पंचायत के ऊर्जावान, सक्रिय सरपंच एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्र कुमार सोनी ने त्योहार की खुशियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से स्थानीय मजदूरों को मिठाइयां और पटाखे वितरित किए। सरपंच की इस सहृदयता से त्योहार के मौके पर मजदूरों के चेहरों पर सतरंगी मुस्कान बिखर गई।
इस विशेष आयोजन के दौरान ग्रामीणों और मजदूरों को दीपावली की बधाई देते हुए सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने कहा, “दीपावली का यह पावन त्योहार हम सभी के जीवन में अपार खुशियां और समृद्धि लेकर आता है। समाज के हर वर्ग, विशेषकर हमारे मेहनतकश मजदूर भाइयों और बहनों के घरों में भी यह प्रकाश पर्व उतनी ही धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। इसी सोच के साथ आज इस छोटे से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मैं आप सभी के सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”
मजदूरों ने सरपंच की इस संवेदनशीलता की खुले दिल से सराहना की और कहा कि इस पहल से उनकी दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
इस गरिमामयी और हर्षोल्लास से भरे कार्यक्रम में सरपंच चंद्र कुमार सोनी के साथ उपसरपंच योगिता घनश्याम पटेल, पंच कुलदीप पटेल, पालू देवांगन, शिवनारायण पटेल, मृत्युंजय पटेल, ओम प्रकाश देवांगन और हेमंत कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।