सक्ती में अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, मुस्लिम समाज ने हॉस्पिटल चौक पर किया भव्य स्वागत


सक्ती– अग्रवाल समाज के आराध्य देव भगवान महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर शहर में एक भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इसी कड़ी में, शहर के प्रमुख मार्ग स्थित हॉस्पिटल चौक पर मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं द्वारा अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा का अभूतपूर्व और आत्मीय स्वागत किया गया।
गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल
हॉस्पिटल चौक पर जब महाराजा अग्रसेन की झांकी और शोभायात्रा पहुँची, तो मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और समाज के लोगों को अग्रसेन जयंती की हार्दिक बधाई दी। इस दौरान दोनों समाजों के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएँ दीं। यह दृश्य शहर की साम्प्रदायिक सद्भाव और ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ की बेहतरीन मिसाल पेश कर रहा था, जिसकी शहर भर में सराहना हो रही है।
आपसी भाईचारे का संदेश
स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन शहर में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को और अधिक मजबूत करते हैं। त्योहार कोई भी हो, जब सभी समाज मिलकर उसमें शामिल होते हैं, तो उत्सव का आनंद और अधिक बढ़ जाता है।
इन पलों पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल चिराग अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, कालू रघुनाथ एवं काफी संख्या में अग्रवाल समाज लोगों को एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक, दोनों समाजों के प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर मुस्लिम समाजके अध्यक्ष हाजी तैयब अली, महबूब खान, हाजी वाहीद खान, गुलाम मनिहार, मजीद खान, सम्सतमरेज खान, तय्यब अंसारी, अजलाल खान , रिजवान कुरेशी,रज्जाक अली, शबा खान, वारिस खान, शाहरुख खान,फैज़ान खान काफ़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।
