सक्ती

देवरहा के जिओ का टावर खराब होने से उपभोक्ता भारी परेशान

देवरहा के जिओ का टावर खराब होने से उपभोक्ता भारी परेशान kshititech

सक्ती –  जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरहा के बीच बस्ती में मुन्ना राम यादव घर के सामने में वर्षों पहले लगाया गया जियो का टावर पिछले एक महीना से खराब है। जिसके कारण गांव एवं क्षेत्र के जिओ कंपनी के मोबाइल  उपभोक्ताओं को बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
      गौरतलब है कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरहा के बीच बस्ती में मुन्ना राम यादव घर के सामने में वर्षों पहले जिओ कंपनी का नेटवर्क लगाया गया था । ताकि गांव एवं क्षेत्र के आसपास के गांव में जिओ कंपनी के मोबाइल उपभोक्ताओं को टावर एवं इंटरनेट की समस्याओं से निजात दिला सके। लेकिन जियो का टावर पिछले एक महीना से खराब है। जिसके कारण गांव एवं क्षेत्र के जिओ कंपनी के मोबाइल  उपभोक्ताओं को बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिओ कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों के पास शिकायत करने के बावजूद भी जिओ का टावर एक महीना बाद भी नहीं सुधर पा रहा है। जिओ मोबाइल कंपनी के शिकायत नंबर 199 पर भी कई बार ग्रामीणों के द्वारा शिकायत किया जा चुका है। उसके बावजूद भी  ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही जिओ कंपनी के नेटवर्क का रेंज बहुत कम आता है। जिओ कंपनी के मोबाइल चलाने वाले उपभोक्तागण नेटवर्क की समस्या से परेशान होकर एयरटेल एवं दूसरे कंपनी में अपना सिम पोर्ट करा रहे हैं। इस संबंध में गांव के पिंटू साहू और ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर गांव के बीच बस्ती में मोबाइल धारी उपभोक्ताओं की सहूलियत को देखते हुए जिओ कंपनी का टावर लगाया गया है। ताकि मोबाइल धारक उपभोक्ताओं को घर बैठे बात करने और इंटरनेट चलाने आदि कई प्रकार की सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से जिओ कंपनी का टावर कुछ वर्ष पहले स्थापित किया जा चुका है। लेकिन जिओ कंपनी का टावर पिछले एक माह से खराब पड़ा है , बंद हो गया है।  जिसके कारण जिओ कंपनी के हजारों मोबाइल उपभोक्ताओं को बात करने और इंटरनेट चलाने में बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
       बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन ग्राम पंचायत देवरहा के जिओ नेटवर्क खराब होने से मोबाइल उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।