सक्ती

सक्ती के शुभम ग्रीन्स में 15- 16 अक्टूबर को आयोजित गरबा कार्निवल 5-0 के मुख्य अतिथि होंगे नगरपालिका सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल

सक्ती –  नवरात्रि के पावन मौके पर सक्ती शहर के शुभम ग्रीन्स में 15 एवं 16 अक्टूबर को गरबा कार्निवल 5-0 का आयोजन किया गया है। जिसके लिए नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को 10 अक्टूबर को आयोजन समिति के सदस्यों ने उनके कार्यालय में पहुंचकर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रण दिया तथा कार्यक्रम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों की प्रशंसा की तथा कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं भी दी।