मुख्य संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला एथलेटिक्स संघ का बैठक संपन्न

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला संघ गढ़ रहा खेल प्रतिभाओ का भविष्य
बैठक में 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट ( NIDJAM ) 2026 के लिए चयनित खिलाड़ी एवं अभिभावक रहे शामिल,जिला सचिव एन.पी.गोपाल ने की अध्यक्षता

सक्ती – जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के मुख्य संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के दिशा-निर्देशानुसार जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के सचिव एवं पूर्व संभागीय क्रीडा अधिकारी एन.पी.गोपाल की अध्यक्षता में 11अक्टूबर 2026 को अपराह्न 12:30 बजे,वार्ड क्रमांक 14 गोपाल भवन ,मकान क्रमांक 118 सक्ती में संचालित जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के कार्यालय में NIDJAM 2026 के लिए जिले से चयनित सभी खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों, जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई एवं सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।
इस बैठक में 14 से 16 नवंबर 2026 तक वाक्सन यूनिवर्सिटी ,कामकोल, सदाशिवपेट,हैदराबाद ( तेलंगाना) स्थिति खेल परिसर में आयोजित होने वाले 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (NIDJAM) 2026 के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों के अभिभावकों से अनुमति सह घोषणा पत्र प्राप्त किया गया एवं उन्हें NIDJAM 2026 प्रतियोगिता की समस्त जानकारी दी गई। एवं उन्हे एथलेटिक्स संघ सक्ती के तत्वावधान में 27 सितंबर 2026 रविवार को सक्ती के पं.दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित हुई जिला स्तरीय चयन ट्रायल की प्रक्रिया एवं मानदंड से अवगत कराया गया।
सभी चयनित खिलाड़ियों एवं अभिभावकों का आपस में तथा कोच-मैनेजर मोहन प्यारे पटेल एवं श्रीमती विभा गोपाल से परिचय कराया गया।
साथ ही साथ जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के सचिव एन.पी.गोपाल ने सभी को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ की ओर से कोच-मैनेजर की रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त होने पर इसके लिए सक्ती जिला एथलेटिक्स संघ से श्रीमती अनिता गोपाल,मनोज दास महंत, रामनारायण धीवर एवं धनेश राम पटेल को नामित किया जावेगा। उन्होंने सभी अभिभावकों को जानकारी दी कि सक्ती जिला दल के लिए आवागमन के लिए रेलवे टिकट का आरक्षण किया जा चुका है और पूरी टीम चांपा रेल्वे स्टेशन से 12 नवंबर को प्रस्थित होगी एवं सक्ती से चांपा के लिए समुचित वाहन की व्यवस्था की जावेगी।
उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को अपने -अपने इवेंट्स में अपने सामर्थ्य के अनुसार भरपूर तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया।
साथ ही साथ यह बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को NIDJAM 2026 के पोर्टल खुलने के साथ ही साथ खिलाड़ियों का पंजीयन प्रारंभ हो जाएगा एवं प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के द्वारा परिचय पत्र जारी किया जावेगा।
उन्होंने कहा कि जिला एथलेटिक्स संघ के द्वारा आवश्यकतानुसार समय-समय पर वाट्सएप ग्रुप एवं इमेल के माध्यम से खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को जानकारी भी साझा की जावेगी। इस बैठक में जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के पदाधिकारी, सदस्य, NIDJAM 2026 के लिए चयनित खिलाड़ी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि जिला एथलेटिक्स संघ के मुख्य संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के संरक्षण व नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती राष्ट्रीय स्तर के एथलीट तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला संघ से प्रशिक्षण प्राप्त कर बालक -बालिकाओं जिनमें अक्षत कुमार यादव, लक्षिता यादव,भृगुनंदन गोपाल एवं एडविना कांत जैसे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर सक्ती जिले का परचम लहराया है एवं इस छोटे एवं नये जिले को विशिष्ट पहचान दिलाई है।
इनमें भृगुनंदन गोपाल का चयन बिलासपुर के बी.आर. यादव स्टेडियम बहतराई में भारत की सबसे बड़े खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा संचालित खेलों इंडिया स्टेट सेंटर आफ एक्सीलेंस (KISCE) में प्रशिक्षण के लिए अत्यंत कठिन शारीरिक दक्षता परीक्षण के पश्चात चयन हुआ है। जिससे न केवल जिला संघ बल्कि संपूर्ण सक्ती जिला गौरवान्वित हुआ है। यही नहीं जिला एथलेटिक्स संघ से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई युवक -युवतियां पुलिस विभाग, वनविभाग एवं सेना में शामिल होकर अपना भविष्य संवार रहें।
इसी कड़ी में इस वर्ष अंडर 14 एवं 16 आयु वर्ग में दिव्यांश यादव, माही महंत, रितेश चंद्रा, अंश पटेल, विराट धीवर, नैतिक कसेर, मोक्ष पटेल, अलका राठौर, लक्षिता यादव, निशा साहू, साक्षी देवांगन, अक्षत कुमार यादव और मृत्युंजय प्रसाद यादव इस प्रकार कुल 13 खिलाड़ियों का चयन इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
