सक्ती
अग्रवाल समाज सक्ती देगा 5 मेधावी छात्रों को प्रत्येक वर्ष 5 हजार रुपए की स्कॉलरशिप

सक्ती – अग्रवाल समाज सक्ती के कक्षा 9वी से 12वीं तक अध्यनरत 05 जरूरतमंद विद्यार्थी जिन्होंने 70% से अधिक अंक अर्जित किया है। उन्हें सक्ती के मनीष कथुरिया, राजकुमार अग्रवाल राजू एवं मुकेश बंसल द्वारा प्रत्येक वर्ष ₹5000/-रुपए की स्कॉलरशिप शिक्षा प्रोत्साहन के तहत प्रदान की जाएगी। इसके लिए 18 अक्टूबर 2026 तक उपरोक्त विद्यार्थी अपना आवेदन अग्रवाल सभा सक्ती के पास कर सकते हैं। तथा चयनित 5 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का वितरण आगामी 20 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के कार्यालय में किया जाएगा।
