महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

सक्ती – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस थाना – डभरा, जिला – सक्ती (छ.ग.) के अपराध क्रमांक – 407/2026, धारा – 309(4) बीएनएस 2023 थाना डभरा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 10.10.2026 को ग्राम खेमड़ा निवासी प्रार्थी बद्दूलाल उम्र 65 वर्ष ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी वृद्ध पत्नी शौच के लिए गई थी। सुबह करीब 06:30 से 07:00 बजे के बीच ग्राम में ननमोहन साहू के घर के सामने एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी को रोककर पूछा कि तालाब कहां है, और इसी दौरान गले में पहना सोने का मंगलसूत्र लूटने लगा। धागा टूटने पर मंगलसूत्र लेकर आरोपी गेवराघाट की ओर भाग गया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण नाती कमलेश, योगेश, उमेश एवं श्यामलाल द्वारा आरोपी का पीछा कर ग्राम घोघरी में पकड़ा गया। पकड़े जाने पर आरोपी ने अपना नाम पारस कुमार चन्द्रा पिता ब्रिजमोहन चन्द्रा, निवासी वार्ड नंबर 12 जुनाडीह विजय नगर गेवरा प्रोजेक्ट, थाना दीपका, जिला कोरबा (छ.ग.) बताया। सूचना पर थाना डभरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। गवाहों के समक्ष पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लूटा हुआ मंगलसूत्र अपने बैग / पॉकेट में रखना बताया। आरोपी के पेश करने पर गवाहों के समक्ष धारा 179 बीएनएसएस के नोटिस के तहत निम्नलिखित मशरूका जप्त किया गया है:-
(1) एक पीतल के मोती वाला सोने का फड़क मंगलसूत्र माला, वजन करीब 05.31 ग्राम, जिसमें 02 नग पीतल का मोती लगा है, कीमती करीब 50,000/- रुपये।
(2) एक पुरानी इस्तेमाल की हुई बजाज रंग काली बिना नंबर की जिक्सजा मोटरसाइकिल, चेसिस नंबर -DFFBGD34348 इंजन नंबर -DFMBGD77803, कीमती करीब 20,000/- रुपये। कुल जुमला 70,000/- रुपये का मशरूका जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 10.10.2026 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय डभरा के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया आरोपी को दिनांक 23.10.2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
