ABAP ने स्थापना दिवस पर वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण परिहार का किया सम्मान


अधिवक्ता परिषद भारतीय मूल्यों और परंपराओं पर आधारित अधिवक्ता संगठन
सक्ती- अधिवक्ता परिषद भारतीय मूल्यों और परंपराओं पर आधारित अधिवक्ता संगठन है, यह बात कहते हुए अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के 25 वीं स्थापना दिवस के अवसर पर 50 वर्ष की वकालत पूर्ण कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण सिंह परिहार का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने आगे बताया कि अधिवक्ता परिषद 50 वर्ष से अधिक समय वकालत व्यवसाय को समर्पित करने वालों वरिष्ठ वकीलों का सम्मान हमेशा करता रहा है इस क्रम में आज स्थापना दिवस पर अधिवक्ता चितरंजय पटेल के अगुवाई में अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अश्वनी राठौर, सचिव नरेंद्र पटेल, कार्यसमिति सदस्य द्वय संतोष यादव एवं वीरेंद्र उपाध्याय आदि अधिवक्ताओं ने अस्वस्थ चल रहे वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण परिहार के निवास स्थान पर ही उनका शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
साथ ही अधिवक्ता परिषद ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामनाएं की। इन पलों में अधिवक्ता नारायण परिहार के साथ उनकी धर्मपत्नी कामिनी सिंह परिहार ने अधिवक्ता चितरंजय पटेल और साथी अधिवक्ताओं के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए कहा कि आप सबके द्वारा किए गए सम्मान से हम अभिभूत हैं तथा आप सभी अधिवक्ताओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उम्मीद करते हैं कि अधिवक्ता परिषद के इस पहल से वकालत व्यवसाय की गरिमा बढ़ेगी ।
