सक्ती

छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाले निरीक्षक उत्तम साहू को ‘शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार 2026’ से सम्मानित

निरीक्षक उत्तम साहू सक्ती जिले के ग्राम पंचायत सोंठी के रहने वाले हैं

सक्ती –  स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिलासपुर जिले के निरीक्षक उत्तम साहू को प्रतिष्ठित ‘शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह गौरवशाली सम्मान उन्हें मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल बिलासपुर पुलिस विभाग बल्कि पूरे जिले के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर मिला सम्मान
निरीक्षक उत्तम साहू को यह राज्यस्तरीय सम्मान अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, निष्पक्ष जांच, कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय दिलाने की दिशा में किए गए उनके सराहनीय एवं उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दिया गया है।
शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार का महत्त्व
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिया जाने वाला यह प्रतिष्ठित राज्यस्तरीय पुरस्कार उन समर्पित अधिकारियों, व्यक्तियों या संस्थाओं को प्रदान किया जाता है, जो: आदिवासी कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हैं।सामाजिक न्याय को बढ़ावा देते हैं एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत पीड़ित वर्गों को न्याय दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।
गृहग्राम में हर्ष का माहौल
मूल रूप से सक्ती जिले के ग्राम पंचायत सोठीं के रहने वाले निरीक्षक उत्तम साहू की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके गृहग्राम, बिलासपुर पुलिस विभाग तथा मित्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सभी ने उन्हें इस बड़ी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।