नगर पंचायत बाराद्वार के नव मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ

सांसद कमलेश जांगड़े, टिकेश्वर, नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जीतेश शर्मा रहे मौजूद
सक्ती – 16 जुलाई को सक्ती जिले के नगर पंचायत बाराद्वार के छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा मनोनीत एल्डर मेंन श्रीमती अनामिका अरविंद तिवारी, रविंद्र खंडे एवं अरुण जोशी को शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जांजगीर चांपा लोक सभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, सक्ती जिला भाजपा के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, रमेश सिंघानिया, सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बाराद्वार सहित नगर पंचायत के पार्षद एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मनोनीत एल्डरमैन श्रीमती अनामिका अरविंद तिवारी, रवींद्र खंडे एवं अरुण जोशी को शपथ दिलाई गई तो वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगंतुक अतिथियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार ने नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया है। तथा प्रत्येक नगरीय निकाय में शासन द्वारा मनोनीत पार्षद के रूप में कार्यकर्ताओं को नामांकित कर शहर विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल की है। तथा नगर पंचायत बाराद्वार के भी सभी तीनों मनोनीत एल्डर मेंन को उनके नए दायित्व के लिए हम शुभकामनाएं देते हैं। तथा सभी अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन सजगता के साथ करेंगे। ऐसा हम सबको विश्वास है। इस दौरान आगंतुक अतिथियों का नगर पंचायत की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया। नगर पंचायत बाराद्वार के मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रमुख रूप से सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुरे , उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, रमेश सिंघानिया, अरविंद तिवारी, भाजपा बाराद्वार मण्डल अध्यक्ष गेंदराम मनहर, जगेश राय,पलवान दास महंत मंडल अध्यक्ष ग्रामीण सक्ती, शत्रुघ्न यादव मंडल अध्यक्ष हसौद,मोहनलाल तोदी, योगेश अग्रवाल चैंबर अध्यक्ष, अमित कलनोरिया ,(सांसद प्रतिनिधि) एवं व्यापारी प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक डिंपू शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष बाराद्वार, महावीर राठौर, रामशरण यादव, हर प्रसाद हंसे, मैग्नू, वार्ड नंबर एक की पार्षद ज्योति राठौर, वार्ड नंबर 2 के पार्षद पति अनिल यादव, वार्ड नंबर 3 के पार्षद पति हेमंत साहू। वार्ड नंबर 4 के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत बाराद्वार अभिषेक राय, वार्ड नंबर 5 की पार्षद श्रीमती कमलेश्वरी राठौर, वार्ड नंबर 6 का पार्षद अमित बरेठ, वार्ड नंबर 08 के पार्षद पवन अग्रवाल, वार्ड नंबर 9 के पार्षद पति भरत, वार्ड नंबर 11 के पार्षद ओमप्रकाश कुर्रे, वार्ड नंबर 12 के पार्षद भोजराम कुर्रे,वार्ड नंबर 13 की पार्षद, वार्ड नंबर 14 की पार्षद अंजू कुर्रे, वार्ड नंबर 15 के पार्षद कैलाश प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी मनोनीत पार्षदों को शपथ सक्ती एसडीएम सुश्री कावेरी मरकाम द्वारा दिलाई गई तथा साथ में तहसीलदार भी उपस्थित रहे।




