सक्ती

सक्ती जिले के प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों के साथ कलेक्टर जय श्री जैन ने एक परिचयात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया

सक्ती जिले के प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों के साथ कलेक्टर जय श्री जैन ने एक परिचयात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया kshititech

सक्ती –  सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर आईएएस श्रीमती जय श्री जैन ने 27 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में सक्ती जिले के प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों के साथ एक परिचयात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान जहां कलेक्टर श्रीमती जैन ने सभी पत्रकार साथियों से परिचय प्राप्त किया। तो वहीं उन्होंने पत्रकारों से जिले के संबंध में जानकारी भी ली तथा कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन ने कहा की सक्ती जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त करना ही उनकी प्राथमिकता होगी तथा सक्ती एक कृषि प्रधान जिला है एवं यहां की शिक्षा। स्वास्थ्य एवं अन्य सभी प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में आने वाले दिनों में वे काम करेंगी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में शासन की मंशानुरूप सभी सरकारी विभागों में आम नागरिकों को समय पर शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके एवं नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए कहीं भटकना न पड़े यही प्रशासन का लक्ष्य होगा वहीं कलेक्टर मैडम ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान अपने पारिवारिक एवं विद्यार्थी जीवन के अनुभव भी साझा किये तथा उन्होंने बताया कि शिक्षा आज मनुष्य के जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण है। तथा शिक्षित व्यक्ति ही जहां राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दे सकता है। तो वहीं प्रत्येक व्यक्ति को अच्छी शिक्षा मिल सके यही महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान कलेक्टर जय श्री जैन ने पत्रकारों द्वारा बताए जाने पर सक्ती जिले के तुरी धाम।दमोहधारा जैसे पवित्र धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को आने वाले दिनों में प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया तो वही सक्ती जिले में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी। बैठक के दौरान पत्रकारों द्वारा जिले के अलग-अलग विषयों पर कलेक्टर मैडम को अवगत कराया गया। इस दौरान सक्ती जिले के एडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।