251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने जा रहे OP चौधरी का काफिला हुआ हादसे का शिकार


सक्ती – सक्ती जिले दौरे पर पंहुचे वित्तमंत्री OP चौधरी का काफिला हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में किसी को चोट नही आई है लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल और जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा “अन्नपूर्णा” की लक्सरी कार बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई है। यह हादसा सक्ती से हसौद जाते वक्त हसौद से दो किलोमीटर पहले हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक सांसद कमलेश जांगड़े और जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल वित्तमंत्री OP चौधरी की कार में सवार थे और सांसद व जिलाध्यक्ष की कार पीछे चल रही थी इस काफिले में सभापति आयुष शर्मा “अन्नपूर्णा” और मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा भी शामिल थे। OP चौधरी का काफिला तेज गति से आगे बढ़ रहा था सड़क पर एक बड़ा गड्ढा आने से काफिले के पायलट वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगने से सभी गाड़िया आपस मे टकरा गई। इस काफिले में जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल और सभापति आयुष शर्मा “अन्नपूर्णा” की कार बीच मे होने से इन दोनों की कार को आगे और पीछे दोनो तरफ से टक्कर लगी जिससे इन दोनों की कारो को सबसे ज्यादा नुकसान पँहुचा।

हसौद में हो रहे 251 कुंडी या गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए ओपी चौधरी
यज्ञ में शामिल हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि आज हसौद की पुण्यभूमि में 251 कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। ऐसे आयोजन, विचारों और संस्कारों की अभिवृद्धि राष्ट्र निर्माण के लिये अत्यंत आवश्यक हैं। भारत आज तीव्र गति से आर्थिक प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं और अब तीसरे स्थान की ओर तेजी बढ़ रहे हैं। इस विकास यात्रा में भारत की सनातन परंपराओं की दृढ़ स्थापना और मूल्यों का संरक्षण हमें विश्व में बेहतर योगदान देने में समर्थ बनाएगा। जब मूल्य और विकास साथ चलेंगे तभी असली समाज और राष्ट्र निर्माण संभव होगा। पिछले कई दशकों से गायत्री परिवार इस दिशा में बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा हैं।


