सक्ती

देवउठनी एकादशी (ग्यारस) और बाबा श्याम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सक्ती में निकली बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा

श्री राम मंदिर से श्री राधा कृष्ण मंदिर तक गूंजे बाबा के जयकारे

देवउठनी एकादशी (ग्यारस) और बाबा श्याम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सक्ती में निकली बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा kshititech
देवउठनी एकादशी (ग्यारस) और बाबा श्याम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सक्ती में निकली बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा kshititech
देवउठनी एकादशी (ग्यारस) और बाबा श्याम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सक्ती में निकली बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा kshititech
देवउठनी एकादशी (ग्यारस) और बाबा श्याम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सक्ती में निकली बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा kshititech

सक्ती – रात भर से गिरी बारिश एवं दिन की रिमझिम फुहारों के साथ नगर के बच्चे, जवान, वृद्ध, महिलाएं के द्वारा हजारों की संख्या में उठाए गए निशान यात्रा लेकर जोरो से जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए श्याम प्रेमी श्री राम मंदिर से लेकर हटरी चौक से अग्रसेन चौक होते हुए, हटरी अस्पताल से होकर श्री राधा कृष्ण मंदिर की ओर बढ़े कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी (ग्यारस) और बाबा श्याम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शुक्रवार को शहर में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री श्याम परिवार, सक्ती के तत्वावधान में स्थानीय श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। सुबह से हो रही रिमझिम बारिश और खराब मौसम के बावजूद श्याम भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और हजारों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान (ध्वज) लेकर बाबा के जयकारे लगाते हुए सड़कों पर उतर आए।
विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ
यात्रा के प्रारंभ से पूर्व श्री राम मंदिर में बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना व महाआरती की गई। इसके पश्चात सुसज्जित रथ पर विराजमान बाबा श्याम की मनमोहक झांकी के साथ निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ। रथ पर सवार बाबा श्याम नगर भ्रमण करते हुए भक्तों को आशीर्वाद देते नजर आए। यात्रा में महिलाएं, पुरुष, बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी वर्गों के लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।
भजनों की धुन पर थिरकते रहे श्रद्धालु
यह निशान यात्रा श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची। पूरे रास्ते डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर गूंजते बाबा श्याम के सुमधुर भजनों पर श्याम प्रेमी झूमते-गाते चल रहे थे। शहर में जगह-जगह यात्रा का आत्मीय स्वागत भी किया गया। श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर निशान अर्पित किए।
भजन-कीर्तन के साथ स्वल्पाहार और वाहन की रही उत्तम व्यवस्था
श्री श्याम परिवार द्वारा प्रत्येक ग्यारस पर इस पावन यात्रा का आयोजन किया जाता है। मंदिर प्रांगण में दर्शन के पश्चात भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजन समिति की ओर से आगंतुक सभी श्याम प्रेमियों के सम्मान में स्वल्पाहार (नाश्ते) की समुचित व्यवस्था की गई थी। इसके अतिरिक्त, दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री श्याम परिवार द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर से उन्हें सकुशल घर तक पहुंचाने के लिए छोटे-बड़े वाहनों की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई थी।