साइबर जागरूकता और ट्रैफिक सुरक्षा जन जागरूकता अभियान चलाया गया


बिर्रा – पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू द्वारा आज दिनांक 05 फरवरी दिन गुरुवार को बिर्रा पुलिस एवं ग्राम कोटवार द्वारा बिर्रा के साप्ताहिक आम बाजार में नागरिकों को साइबर जागरूकता और यातायात सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान में बाजार में आने वाले आम जनता को डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। बिर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू ने लोगों को बताया कि साइबर अपराध जैसे फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड और ऑनलाइन लेन-देन में सुरक्षा उपाय अपनाना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन और सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी निरीक्षक जयकुमार साहू के द्वारा प्रकाश डाला गया। ग्राम कोटवार एवं पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लोगों से व्यक्तिगत अनुभव साझा कर उन्हें सजग रहने के लिए प्रेरित किया।थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जयकुमार साहू ने आगे बताया कि इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य न केवल जागरूकता बढ़ाना है, बल्कि लोगों को तकनीकी और डिजिटल खतरों से सुरक्षित रखना भी ज्यादा जरूरी है। नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और आश्वासन दिया कि वे अब अधिक सतर्क और जिम्मेदार व्यवहार अपना कर अपने व अपने आसपास के लोगों को सुरक्षित रखने का कष्ट करेंगे। इस अवसर पर थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जयकुमार साहू, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह एवं पुलिस के जवान और कोटवार के अलावा पंचायत पदाधिकारी के साथ ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


