अवैध धान खरीदी पर रोक लगाने लगातार किया जा रहा निगरानी एवं निरीक्षण

6 प्रकरणों में 915 कट्टा (366 क्विंटल) धान किया गया जब्त


सक्ती – कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में अवैध धान खरीदी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है। किसी भी प्रकार के कोचियों बिचौलियों एवं अन्य माध्यमों से अवैध रूप से धान खपाने के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सक्ती मंडी के अंतर्गत कुल 6 प्रकरणों में 915 कट्टा 366 क्विंटल धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई है। इसमें विभिन्न स्थानों पर गोदामों में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान रुखमणी, ग्राम नवापारा से 700 कट्टा 280 क्विंटल धान, अमित कुमार, ग्राम बोरदा से 55 कट्टा 22 क्विंटल धान, परशु राम, ग्राम नगरदा से 40 कट्टा 16 क्विंटल धान, राजेश श्रीवास, ग्राम जर्वे से 50 कट्टा 20 क्विंटल धान, शिवलाल राठौर, ग्राम सकरेली खुर्द से 35 कट्टा 14 क्विंटल धान एवं भुवन श्रीवास, ग्राम जर्वे से 35 कट्टा 14 क्विंटल धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। धान खरीदी कार्य को सुचारू पारदर्शी ढंग से बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित दल द्वारा अवैध धान खरीदी, भंडारण, परिवहन आदि गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
