अवैध शराब कोचियो के खिलाफ छापामार कारवाई कर अवैध महुआ शराब एवं महुआ लहान किया जप्त

सक्ती – मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफूल्ल कुमार ठाकूर द्वारा लगातार जिले के सभी थाना प्रभारियो को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले शराब कोचियों पर लगातार अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदशन पर आबकारी विभाग के संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बाराद्वार बस्ती एवं मुक्ताराजा में अलग अलग टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी शिवा कुमार दिवाकर पिता जगदीश दिवाकर उम्र 23 साल निवासी बाराद्वार बस्ती थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छग) कब्जे से 02 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई किमती 300/- रूपये को जप्त किया गया तथा लगभग 50 बोरी लहान(पास) नष्ट किया गया। जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोपी के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।




