सक्ती

ICE कंप्यूटर एडुकेशन सेंटर ने मनाया शिक्षक दिवस

संस्कारहीन शिक्षा समाज के पतन का कारण

सक्ती-   संस्कारहीन शिक्षा समाज में पतन का कारण है, यह बात अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने ICE कंप्यूटर द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस मे शामिल विद्यार्थियों को बताते हुए कहा कि हमारा संस्कारयुक्त व्यवहार और हमारा परफेक्ट नालेज ही हमारी  सफलता की राह प्रशस्त करता है इसलिए शिक्षकों महती दायित्व है कि आप अपने शिष्यों को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य विजय देवांगन ने विद्यार्थियों से सफलता के लिए स्वयं के द्वारा सच्चे दिल से किए गए प्रयास को महत्वपूर्ण बताते हुए लक्ष्य तय कर उसकी प्राप्ति के लिए सतत प्रयास पर बल दिया जबकि सेंटर के संचालक गनपत पटेल ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। इन पलों में पूर्व छात्र पप्पू खर्रा ने कहा कि हमें गुरु के प्रति समर्पण भाव से निष्ठावान होना चाहिए तथा मन में भी उनके खिलाफ सोच न आने दें।
आज शिक्षक दिवस पर ICE कंप्यूटर परिवार का गुरुओं के प्रति सम्मान प्रगट करने का प्रयास को तारीफ ए काबिल बताया गया।