सक्ती में ‘नानी बाई रो मायरो’ का भव्य आयोजन, वृंदावन की राधा किशोरी जी करेंगी कथा वाचन

सक्ती – सक्ती शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री श्याम परिवार, राधा सखी परिकर, अखिल भारतीय महिला समिति एवं शहर की समस्त महिला मंडलों द्वारा संयुक्त रूप से आज दिनांक 19 मई 2026 दिन- मंगलवार से सक्ती की हटरी धर्मशाला में दोपहर 3:00 बजे से नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जो की 21 मई तक चलेगा। उपरोक्त कार्यक्रम में वृंदावन निवासी दीदी राधा किशोरी जी अपनी मधुर वाणी से कार्यक्रम को संपन्न कराएंगी। उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। तो वहीं प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक यह कार्यक्रम होगा। जिसके लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने धर्म प्रेमी। श्रद्धालु भक्तजनों। महिलाओं को इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है। तो वहीं यह कार्यक्रम श्याम रस धारा रोटी सेवा सनातन के सहायतार्थ आयोजित किया गया है। जिसमें बहुत ही सुंदर भावपूर्ण नृत्य नाटिका के साथ यह कार्यक्रम संपन्न होगा।
राधा किशोरी के सक्ती आगमन पर सदस्यों ने किया स्वागत
वृंदावन निवासी राधा किशोरी जी के सक्ती आगमन पर उन्होंने श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर पहुंचकर राधा कृष्ण जी के दर्शन किए. इस दौरान आयोजक संस्था के सदस्यों ने उनका गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया तथा किशोरी जी ने कार्यक्रम स्थल में भी पहुंचकर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजक संस्था के सदस्यों से चर्चा की।


