सक्ती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 176वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित अशोक शर्मा

51 दीपों से हनुमान लला की महाआरती, नारी शक्ति ने किया दीप प्रज्ज्वलन

सक्ती – श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित 176वीं महाआरती श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति के जागरण का विशेष अवसर बनी। महाआरती में जांजगीर के पंडित अशोक शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। मंदिर परिवार की संध्या वैष्णव, आंचल देवांगन, पत्रिका साहू सहित नारी शक्ति ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात पंडित अशोक शर्मा ने हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ 51 दीपों से हनुमान लला की महाआरती कर आराधना की।
मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का विशेष श्रृंगार एवं पूजन कर आरती संपन्न कराई। कार्यक्रम का संचालन कोंडके मौर्य ने किया, जबकि फोटोग्राफी की जिम्मेदारी अमित तंबोली ने संभाली।
इस अवसर पर पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि हनुमान लला की महाआरती में शामिल होकर उन्हें विशेष प्रसन्नता हुई। उन्होंने आयोजन के लिए श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने कहा कि नियमित महाआरती के माध्यम से श्रद्धालुओं को जोड़ना और सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाना सनातन संस्कृति जागरण की दिशा में सकारात्मक पहल है।
महाआरती के अवसर पर सुबह का श्रृंगार वीरेंद्र देवांगन तथा शाम का श्रृंगार रुद्र शंकर, वसुंधरा एवं सुरेश गबेल द्वारा कराया गया। प्रसाद व्यवस्था में यातायात थाना सक्ती, अमित तंबोली, पप्पू खर्रा एवं संध्या वान्या वैष्णव ने सहभागिता की।
सिंदूराभिषेक सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, लीना विकास बरेठ, नितिन, अन्नपूर्णा, प्रत्यूषा पद्माक्ष सोनी एवं टिकेश डडसेना द्वारा कराया गया। वहीं सुंदरकांड पाठ में निधि राहुल गबेल, एकांश बरेठ, आदित्य अग्रवाल, गीतेश पांडे, टिकेश डडसेना एवं पीयूष कुमार देवांगन सहित श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान अमित तंबोली की ओर से विशेष सेवा सम्मान श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की पिंकी राठौर को प्रदान किया गया। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने हनुमान लला के जयकारों के साथ आराधना की।