सक्ती

अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अश्विनी राठौर को पितृ शोक

अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अश्विनी राठौर को पितृ शोक kshititech

अधिवक्ता परिषद ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

सक्ती-  जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के उपाध्यक्ष अधिवक्ता अश्विनी राठौर के पूज्यनीय पिता रामनारायण राठौर का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलने पर अधिवक्ता जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, जिला सक्ती के जिला अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने रामनारायण राठौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की। वहीं, अधिवक्ता परिषद सक्ती तहसील के अध्यक्ष एवं जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के सचिव नरेंद्र पटेल ने भी दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ द्वारा शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही संघ की ओर से पारित शोक प्रस्ताव की प्रति अधिवक्ता अश्विनी राठौर को प्रेषित की गई। जिला अधिवक्ता संघ एवं अधिवक्ता परिषद से जुड़े अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। शोकसभा में अधिवक्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।