जैजैपुर ब्लॉक के गरीब किसानों को डीएमएफ मद से स्पेयर पंप नहीं मिलने से गरीब किसान हो रहे परेशान

सक्ती-/बिर्रा- जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत जिला खनिज न्यास मद योजना के अंतर्गत गरीब किसानों को अनुदान से स्पेयर पंप नहीं मिलने से धान की फसलों और सब्जी, भाजी आदि फसलों पर दवा छिड़काव करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीएमएफ अर्थात जिला खनिज न्यास मद योजना की शुभारंभ सन 2015 में खान एवं खनिज विकास और विनियम अधिनियम 1957 में संशोधन के बाद इसकी स्थापना की गई है। लेकिन जिम्मेदार कृषि विभाग के अधिकारियों की उदासीनता एवं लापरवाही के कारण आज पर्यंत तक गरीब किसानों को अनुदान से मिलने वाला स्पेयर पंप बैटरी चलित नहीं मिल पाया है। जिसके कारण जैजैपुर ब्लॉक के सैकड़ो किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत लगभग 104 गांवों के सैकड़ों किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजना डीएमएफ अर्थात् जिला खनिज न्यास मद योजना के अंतर्गत गरीब किसानों को अनुदान से मिलने वाले स्पेयर पंप इलेक्ट्रॉनिक एवं बैटरी से चलने वाली आज तक नहीं मिल पाया है। जिसके कारण गरीब किसान अपने खेतों में धान के फसलों में दवा छिड़काव करने में इधर-उधर भटक रहे हैं। सरकार की योजना अनुसार अनुदान से किसानों को स्पेयर पंप नहीं मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला खनिज न्यास मद योजना के अंतर्गत गरीब किसानों को अनुदान से स्पेयर पंप नहीं मिलने से धान की फसलों वर्तमान में तनाछेद ,माहू ,शीतब्लास्ट, पट्टी मोड, चरपा सड़न गलन आदि बीमारियां बहुत ज्यादा है। इसके साथ ही सब्जी, भाजी आदि फसलों पर भी दवा छिड़काव करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीएमएफ अर्थात जिला खनिज न्यास मद योजना की शुभारंभ सन 2015 में खान एवं खनिज विकास और विनियम अधिनियम 1957 में संशोधन के बाद इसकी स्थापना की गई है। लेकिन जिम्मेदार कृषि विभाग के अधिकारियों की उदासीनता एवं लापरवाही के कारण आज पर्यंत तक गरीब किसानों को अनुदान से मिलने वाला स्पेयर पंप बैटरी चलित नहीं मिल पाया है। डी एम एफ अर्थात जिला खनिज मद योजना खनन प्रभावित क्षेत्र के विकास और वहां के लोगों के कल्याण के लिए एक गैर लाभकारी वैधानिक फंड है। इसके बावजूद भी खनन प्रभावित क्षेत्र विकासखंड जैजैपुर के गरीब किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार खदान चलाने वाले बड़े उद्योगपतियों से रॉयल्टी के रूप में हिस्सा तय करके वसूल करती है और उस क्षेत्र के गरीब किसानों को उनके विकास के लिए यह छोटा सा उपहार बैटरी चलित स्पेयर पंप इलेक्ट्रॉनिक वाला अनुदान के रूप में देती है। लेकिन मजेदार बात यह है कि जैजैपुर ब्लॉक के कृषि विभाग के अधिकारियों को यहां के गरीब किसानों की मजबूरी से कोई मतलब नहीं है। अगर कृषि विभाग जैजैपुर के अधिकारी किसानों के दुख एवं दर्द के साथ थोड़ा सा भी रुचि ले लेते तो ब्लॉक के सैकड़ो किसानों को सरकार की योजना के अनुसार अनुदान से स्पेयर पंप मिल सकता है।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन जैजैपुर ब्लॉक में किसानों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डीएमएफ के अनुसार स्पेयर पंप इलेक्ट्रॉनिक एवं बैटरी चलित नहीं मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आवंटन नहीं मिलने के कारण डीएमएफ योजना से स्पेयर पंप का वितरण नहीं हो पाया है।
एन.आर.कोशले
प्रभारी कृषि विस्तार अधिकारी
कृषि विभाग
विकासखंड जैजैपुर
