सक्ती

कलेक्टर, एसपी, सीईओ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सक्ती में जिला स्तरीय मैराथन दौड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

कलेक्टर, एसपी, सीईओ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सक्ती में जिला स्तरीय मैराथन दौड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन kshititech

सक्ती- 30 सितंबर की सुबह जिला मुख्यालय सक्ती के बुधवारी बाजार स्थित अटल परिसर से जिला प्रशासन ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस मैराथन दौड़ में सक्ती जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन, जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, जिला कार्यपालन अधिकारी वासु जैन सहित जनप्रतिनिधियों ने इस मैराथन दौड़ में शामिल होकर दौड़ लगाई। यह मैराथन दौड़ अटल परिसर से प्रारंभ होकर गौरव पथ मार्ग, अग्रसेन चौक होते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंची जहां योग एवं ध्यान सत्र का भी आयोजन किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम में काफी संख्या में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। वर्तमान में चल रहे सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। यह ‘दौड़े स्वस्थ भारत के लिए मैराथन’ तथा ‘योग एवं ध्यान सत्र’ का आयोजन हुआ। सक्ती जिले के अधिकारियों ने इस मैराथन दौड़ के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। कलेक्टर जय श्री जैन ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए।