सक्ती

छत्तीसगढ़ सरकार देगी महाराजा अग्रसेन सम्मान. सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को मिलेगी 02 लाख रुपए की नगद सम्मान राशि. छत्तीसगढ़ की कोई भी संस्था या सर्व समाज के व्यक्ति कर सकते हैं 12 अक्टूबर तक आवेदन

सक्ती –  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आने वाले नवंबर महीने में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कर कार्य करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को महाराज अग्रसेन अलंकरण सम्मान से नवाजा जाएगा इस सम्मान के तहत ₹200000 की नगद सम्मान राशि एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है। जो कि राज्य शासन द्वारा आयोजित स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में उपस्थित अतिथियों के हाथों से मिलता है। जिसकी सार्वजनिक सूचना राज्य शासन ने जारी कर दी है। एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्थाएं या सर्व समाज के व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकते हैं
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की सूचना
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया है कि राज्य शासन ने सामाजिक, समरसता यथा सभी वर्गों में समभाव, सौहार्द, समाज सेवा के स्थाई कार्य जैसे-अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से “अखिल भारतीय “महाराजा अग्रसेन सम्मान” की स्थापना की है। वर्ष 2026 के लिए उक्त पुरस्कार प्राप्त करने के लिए एक व्यक्ति के चयन हेतु सर्वसंबंधितों से दिनांक 12 अक्टूबर, 2026 सायं 5.30 बजे तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जाती है। उक्त पुरस्कार की राशि रुपए 2.00 लाख (रुपए दो लाख) चयनित व्यक्ति को नगद, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण-पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दी जायेगी।उक्त पुरस्कार राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मंडल (जूरी) द्वारा चयन होने पर ही दिया जाएगा। पुरस्कार हेतु प्रविष्टि निम्नांकित अपेक्षाओं की पूर्ति कर प्रस्तुत की जाए। आवेदन में व्यक्ति का पूर्ण परिचय।सामाजिक, समरसता यथा सभी वर्गों में समभाव, सौहार्द, समाज सेवा के स्थाई कार्य जैसे अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए किए गए कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी।यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण।सामाजिक, समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित छायाप्रति।सामाजिक, समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र / पत्रिकाओं / ग्रंथ के माध्यम से उपलब्ध साहित्य।चयन होने की दशा में सम्मान ग्रहण करने के बारे में व्यक्ति की लिखित सहमति। यदि आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग, निगम / मंडल में सेवारत हो तो उसका स्पष्ट उल्लेख प्रविष्टि में किया जाए।आवेदक जिस जिले का निवासी हो उस जिले के कलेक्टर को अपनी प्रविष्टि निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रस्तुत कर सकेगा। सीधे इस विभाग को प्राप्त प्रविष्टि पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। उपरोक्त सूचना छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार जायसवाल ने जारी की है।